शामली के झिंझाना थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में ₹1 लाख का इनामी अपराधी फुरकान हुआ ढेर।*

शामली के झिंझाना थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में ₹1 लाख का इनामी अपराधी फुरकान मारा गया। पुलिस के अनुसार, वह व्यापारी विनोद सिंघल हत्याकांड का आरोपी था और उस पर हत्या, लूट, रंगदारी, गैंगस्टर समेत 28 आपराधिक मामले दर्ज थे। उसका एक साथी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

फुरकान का नाम वर्ष 2014 में चर्चित विनोद सिंघल हत्याकांड से जुड़ा रहा, जिसके बाद कैराना से पलायन का मुद्दा राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में आया था।

साथ ही साथ आपको बताते चलें यही फुरकान जंतर मंतर पर हुए कॉकरोच आंदोलन में भी शामिल था।

Shamli #Kairana #UPPolice #CrimeNews #BreakingNews… @highlight Erutgrul Rahul

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *