रुड़की, 1 अगस्त 2026।
बासुदेव लाल मैथिल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ब्रह्मपुर हरिद्वार रोड रुड़की रुड़की में आज दिनांक 1 अगस्त 2026 दिन शनिवार को विद्यालय का स्थापना दिवस श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य हवन-यज्ञ के साथ हुआ। हवन पूर्ण होने के उपरांत विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीयश्री बासुदेव लाल मैथिल जी एवं इनके पुत्र जिनकी प्रेरणा से विद्यालय प्रारंभ किया गया स्वर्गीय श्री गिरधर किशोर मैथिल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
इस पावन अनुष्ठान में विद्यालय के कोषाध्यक्ष श्री संजय धीमान जी एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती अनुपमा जी ने मुख्य यजमान के रूप में विधिवत आहुतियाँ अर्पित कीं। हवन में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राजेश चौहान जी, समस्त आचार्यगण, शिक्षिकाएँ, कर्मचारी तथा विद्यार्थियों ने सहभागिता करते हुए राष्ट्र की उन्नति, समाज के कल्याण, विद्यालय की निरंतर प्रगति एवं सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य, श्रेष्ठ संस्कार और शैक्षिक सफलता की मंगलकामना की।
अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में प्रधानाचार्य डॉ. राजेश चौहान जी ने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि संस्कार, चरित्र निर्माण और राष्ट्रभक्ति की पाठशाला है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, परिश्रम एवं नैतिक मूल्यों को अपने जीवन में अपनाकर विद्यालय का नाम गौरवान्वित करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के समापन पर सभी विद्यार्थियों, अतिथियों एवं विद्यालय परिवार को मिष्ठान वितरित किया। स्थापना दिवस का यह पावन आयोजन आध्यात्मिक वातावरण, वैदिक संस्कृति एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ हर्षोल्लासपूर्वक संपन्न हुआ।
*बासुदेव लाल मैथिल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ब्रह्मपुर हरिद्वार रोड रुड़की रुड़की में आज दिनांक 1 अगस्त 2026 दिन शनिवार को विद्यालय का स्थापना दिवस श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया।*
