फीफा विश्व कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक सफर भले ही क्वार्टर फाइनल में थम गया हो, लेकिन स्टार स्ट्राइकर एर्लिंग हालंद अपनी एक अनोखी खरीदारी को लेकर सुर्खियों में हैं। सोमवार को जब नॉर्वे की टीम ओस्लो एयरपोर्ट पहुंची, तो फैंस हालंद के हाथ में एक भरा हुआ (टैक्सिडर्मी) रैकून देखकर हैरान रह गए।
दरअसल, टेक्सास में मैच के दौरान खाली समय में हालंद डलास के एक वेस्टर्न स्टोर पहुंचे थे। वहाँ उन्हें एक सजावटी रैकून पसंद आया, जिसके हाथ में व्हिस्की की बोतल थी। लगभग 65 हजार रुपये कीमत वाले इस ‘व्हिस्की रैकून’ को हालंद ने खरीद लिया। हालंद की तस्वीर वायरल होने के बाद इस रैकून की ऑनलाइन मांग इतनी बढ़ गई कि स्टोर पर यह पूरी तरह आउट ऑफ स्टॉक हो गया। टूर्नामेंट में 7 गोल दागने वाले हालंद के लिए यह विश्व कप की सबसे यादगार निशानी बन गया है।
*स्टार स्ट्राइकर एर्लिंग हालंद अपनी एक अनोखी खरीदारी को लेकर सुर्खियों में हैं।*
