*इनर व्हील क्लब रुड़की की नई कार्यकारिणी ने संभाला कार्यभार।*

इनर व्हील क्लब रुड़की की नई कार्यकारिणी ने संभाला कार्यभार

रुड़की। इनर व्हील क्लब रुड़की की वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी का इंस्टॉलेशन समारोह 14 जुलाई को ऑलिव होटल में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में निवर्तमान अध्यक्ष रजनी नागपाल ने अध्यक्ष पद का दायित्व नव-निर्वाचित अध्यक्ष संगीता परूथी को सौंपते हुए नई टीम को शुभकामनाएं दीं।

नई कार्यकारिणी में संगीता परूथी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष कामना सरीन , उपासना मित्तल सचिव, नेहा गुलाटी कोषाध्यक्ष तथा सांची सरीन संपादक नियुक्त की गईं।

कार्यक्रम में रजनी नागपाल ने अपने कार्यकाल के दौरान क्लब द्वारा किए गए सेवा एवं सामाजिक कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया और सभी सदस्यों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

समारोह की मुख्य अतिथि मुरादाबाद रेल मंडल की डीआरएम विनीता श्रीवास्तव रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में रुड़की की महापौर अनिता अग्रवाल एवं आईआईटी रुड़की के कुलपति प्रो. अजय कुमार की धर्मपत्नी हेमा पंत उपस्थित रहीं। अतिथियों ने नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए समाज सेवा के क्षेत्र में इनर व्हील क्लब की भूमिका की सराहना की।

नव-निर्वाचित अध्यक्ष संगीता पुर्थी ने कहा कि उनकी पूरी टीम सेवा, समर्पण और सहयोग की भावना के साथ कार्य करेगी। उन्होंने बताया कि समाजहित से जुड़े कई नए प्रोजेक्ट प्रस्तावित हैं, जिन्हें शीघ्र ही शुरू कर जरूरतमंदों तक उनका लाभ पहुंचाया जाएगा।

समारोह में क्लब के वरिष्ठ सदस्य सुजाता आहूजा जी शशि कीर , डॉ रमा भार्गव चंचल वधवा जनक कोहली पूजा गोगिया गगनदीप नेहा शर्मा आदि कई उपस्थित रहे साथ ही विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *