पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के सोदेपुर इलाके से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। सोदेपुर फ्यूचर गेट के सामने सरेआम एक पति ने अपनी पत्नी पर अचानक तेज धारदार चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पति का ये विकृत रूप देखकर पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और लोग जहां खड़े थे, वहीं खड़े रहे और देखते रहे। कोई कुछ नहीं कर सकता था, क्योंकि वह चाकू लहरा रहा था और लोगों को धमकी दे रहा था।
*पति ने खुले आम चाकुओं से गोद कर की पत्नी की हत्या।*
