तेज आँधी-तूफ़ान से पूर्णागिरी मार्ग पर गिरे लगभग 20 पेड़ों को फायर टीम टनकपुर द्वारा तत्काल हटाकर यातायात सुचारू किया गया।
राहत एवं बचाव कार्य के दौरान लगभग 2000 स्थानीय नागरिकों एवं श्रद्धालुओं को सुरक्षित मार्ग उपलब्ध कराया गया। विपरीत मौसम में भी टीम ने तत्परता एवं समर्पण का परिचय दिया।


