भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की ढंडेरा मंडल की अध्यक्ष नंदा ऐरी द्वारा अपने ढंडेरा मंडल की महिला मोर्चा की कार्यकारिणी की नव नियुक्त पदाधिकारीयों के स्वागत का एक कार्यक्रम ढंडेरा के अशोक नगर धर्मशाला में आयोजित किया गया जिसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी उर्फ किरण सिंह, जिला उपाध्यक्ष व मंडल प्रभारी संजय अरोड़ा ,महिला मोर्चा जिला रूड़की की जिला अध्यक्ष नीलकमल शर्मा महिला आयोग सदस्य सुमन रौतेला भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास पाल की उपस्थिति में मंडल उपाध्यक्ष संतोषी राणा ,प्रभा बुड़ाकोटी, सुलोचना रावत महामंत्री कुसुम यादव व इंदू सहारन, मंत्री कुसुम चौहान सुशील रावत कोषाध्यक्ष उषा पटवाल, सोशल मीडिया संयोजक शाकंभरी चौहान ,सह संयोजक मोनिका उपाध्याय आई टी संयोजक संगीता रावत तथा बबीता शर्मा रजनी रावत ,मुन्नी ,कौशल्या नेगी अनीता सिंह सरिता त्यागी सुंदरी नौटियाल आदि का माल्यार्पण करके स्वागत किया गया इस अवसर जिला पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी द्वारा मोर्चे की कार्यकारिणी को संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत करने व आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी करने के लिए जनता के बीच जाकर केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में अवगत कराने व उनका लाभ पहुंचाने को कहा गया। जिला उपाध्यक्ष संजय अरोड़ा द्वारा विस्तृत रूप से एस आई आर के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इस समय प्रत्येक कार्यकर्ता का यह कर्त्तव्य है कि वह एस आई आर को सही प्रकार से क्रियान्वित कराने के लिए अपना सहयोग प्रदान करें महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नीलकमल शर्मा ने नव नियुक्त पदाधिकारीयों को सम्बोधित करते हुए केंद्र की प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश की मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी की सरकारों की महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही योजनाओं व इनको और मजबूती से आगे बढ़ाने के लिए भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति के बारे में जानकारी देते हुए लगन , कर्मठ व ईमानदारी से कार्य करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में महिला मोर्चा जिला महामंत्री आरती बहुखंडी, भाजपा मंडल महामंत्री सुबोध शर्मा, सुबह सुबह से विजय पवार ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष प्रमोद धीमान महामंत्री सुभाष पवार मंडल मंत्री गंगा सिंह सभासद कुंवर डंगवाल हिम्मत सिंह राणा महादेव पांडे , शनेश्वर आदि उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन महामंत्री कुसुम यादव ने किया।
नीलकमल शर्मा
जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला रूड़की
*भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की ढंडेरा मंडल की अध्यक्ष नंदा ऐरी द्वारा किया गया अपने ढंडेरा मंडल की महिला मोर्चा की कार्यकारिणी की नव नियुक्त पदाधिकारीयों का स्वागत।*
