भाजपा जिला कार्यालय रुड़की में मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की 110वीं जयंती
रुड़की, 25 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी जिला रुड़की के जिला कार्यालय में गुरुवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की 110वीं जयंती के अवसर पर श्रद्धा एवं उत्साह के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके राष्ट्र निर्माण में योगदान को स्मरण किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने की तथा संचालन जिला उपाध्यक्ष भीम सिंह ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी, राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरी,जिला उपाध्यक्ष भीम सिंह, सोनू धीमान, प्रवेश प्रिया, जिला मंत्री सचिन झबरेड़ी, सतीश सैनी,जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, कार्यालय प्रभारी कदम सिंह, सह प्रभारी अंकित गौतम, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष आदित्य रोड, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष सुदेश चौधरी, राजपाल सिंह,अमित प्रजापति , अभिनंदन, मंडल अध्यक्ष बृजमोहन सैनी,सुमित अग्रवाल,आकाशदीप गौतम,सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने भारतीय राजनीति को एक ऐसी विचारधारा दी, जिसमें समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने की भावना निहित थी। उनका एकात्म मानववाद और अंत्योदय का विचार आज भी समाज और राष्ट्र के लिए मार्गदर्शक है। उन्होंने कहा कि दीनदयाल जी का जीवन सादगी, राष्ट्रनिष्ठा और संगठन के प्रति समर्पण का उदाहरण है।
भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं समाज की सेवा के लिए समर्पित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को उनके विचारों से प्रेरणा लेकर समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण और अंतिम व्यक्ति तक विकास की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए कार्य करना चाहिए।
राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का चिंतन भारतीय संस्कृति और जीवन मूल्यों पर आधारित था। उनका मानना था कि राष्ट्र की प्रगति तभी सार्थक है, जब समाज के कमजोर और वंचित वर्ग को भी विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि उनके विचार आज भी सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरणा प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के आदर्शों और सिद्धांतों को अपने जीवन एवं कार्यों में अपनाने का संकल्प लिया।
