रुड़की में रक्तदान महाकुंभ का आयोजन
रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3080 द्वारा पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में एक साथ रक्तदान महाकुंभ का आयोजन किया गया। इस अभियान के अंतर्गत रुड़की एवं भगवानपुर में विभिन्न स्थानों पर रक्तदान शिविर लगाए गए।
रुड़की में आयोजित शिविरों में रोटरी जिला गवर्नर रीटा कालरा ने पहुँचकर सहभागिता की। असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन गगन सरीन के मार्गदर्शन एवं निरीक्षण में विभिन्न स्थानों पर शिविर आयोजित किए गए।
रक्तदान शिविर सिविल अस्पताल रुड़की, रुड़की ब्लड सेंटर, फीनिक्स कॉलेज, क्लीना इंडस्ट्रीज भगवानपुर, पृथ्वीराज इंडस्ट्रीज भगवानपुर, RIT कॉलेज रुड़की तथा IMS कॉलेज भगवानपुर में आयोजित किए गए।
इस अभियान में रोटरी क्लब रुड़की, रोटरी क्लब रुड़की मिडटाउन, रोटरी क्लब रुड़की एलीट तथा रोटरी क्लब रुड़की अपर गंगेज ने सक्रिय सहभागिता की।
इस अवसर पर रोटेरियन सुभाष सरीन, रोटरी क्लब रुड़की की अध्यक्ष रोटेरियन अलका मित्तल, रोटरी क्लब रुड़की मिडटाउन के अध्यक्ष रोटेरियन अक्षय प्रताप सिंह, रोटरी क्लब रुड़की एलीट की अध्यक्ष रोटेरियन नीता मित्तल, रोटेरियन वंदना मोहन, रोटेरियन सुधीर चौधरी, रोटेरियन निधि शांडिल्य, रोटेरियन संजीव सैनी, रोटेरियन पी.सी. सैनी, रोटेरियन अर्पित अग्रवाल, रोटेरियन रीना निथानी, रोटेरियन वीरेंद्र जैन, रोटेरियन पियूष गर्ग, रोटेरियन सुमन कार्मेकर, रोटेरियन प्रीति, रोटेरियन वर्णित, रोटेरियन उमा एवं रोटेरियन आयुष बथला सहित अनेक रोटेरियंस उपस्थित रहे।
रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3080 के इस व्यापक अभियान में पूर्व विश्व रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए नया रक्तदान रिकॉर्ड बनाने का दावा किया गया है। अभियान का अंतिम आंकड़ा आज शाम तक संकलित किया जाएगा, जिसके बाद रिकॉर्ड से संबंधित आधिकारिक जानकारी साझा की जाएगी।
*रुड़की में रक्तदान महाकुंभ का आयोजन*
