*योग अनुभूति साधना केन्द्र, बालावाला देहरादून के तत्वावधान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य मे योग प्रशिक्षण शिविर (दिनांक 10 जून से 21 जून तक) गंगा फार्म हाउस बालावाला मे आयोजित किया गया है* (*समय सुबह 05:00 से 07:00 बजे तक*),

योग अनुभूति साधना केन्द्र, बालावाला देहरादून के तत्वावधान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य मे योग प्रशिक्षण शिविर (दिनांक 10 जून से 21 जून तक) गंगा फार्म हाउस बालावाला मे आयोजित किया गया है (समय सुबह 05:00 से 07:00 बजे तक),
इस प्रशिक्षण शिविर में मा० श्रीमती बिनोद प्रभाकर उनियाल जी राज्य मंत्री ( उपाध्यक्ष,महिला उद्यमिता परिषद), उत्तराखंड सरकार ने मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होकर सम्बोधित कर मार्गदर्शन किया व योग अनुभूति केन्द्र व श्रीमती उषा थपलियाल योगाचार्य व टीम के कार्यो एवं प्रयासों की सराहना की व योग प्रशिक्षुओ के लिए योग प्रशिक्षण का महत्व व लाभ पर सम्बोधित किया व एनबीएफ भारत द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक गतिविधियों की भूरि भूरि प्रशंसा की,
इस अवसर पर श्रीमति उषा थपलियाल योगाचार्य (संस्थापक व संचालक) योग अनुभूति साधना केन्द्र ने योगाभ्यास व योग का दैनिक जीवन मे महत्व और आवश्यकता व लाभ पर प्रकाश डाला , इस मौके पर श्रीमती प्रेमा उनियाल जी , सह संस्थापक व ट्रस्टी नव्य भारत फाऊँडेशन ( एनबीएफ भारत) जी की गरीमामयी उपस्थिति रही व उन्होंने बताया की मिशन चिरंजीवी भारत के माध्यम से एनबीएफ पूरे देश में सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराती है, इस अवसर पर श्री कपिल देव थपलियाल जी (सेना मेडल) भी उपस्थित रहे, शिविर में बहुत से योग प्रशिक्षुओ ,योग शिक्षक उपस्थित रहे,यह शिविर गंगा फार्म हाउस बालावाला मे निशुल्क (10 जून से 21 जून रविवार) तक चलेगा व अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सम्पन्न होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *