*बासुदेव लाल मैथिल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, रुड़की में रक्षाबंधन का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया।*

रक्षाबंधन पर्व धूमधाम से मनाया गया

आज दिनांक 27/08/2026 को बासुदेव लाल मैथिल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, रुड़की में रक्षाबंधन का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया।
इस अवसर पर विद्यालय की बहनों ने( अपने हाथों द्वारा निर्मित राखी )भाइयों की कलाई पर राखी बांधी, उन्हें चंदन का तिलक लगाया तथा रक्षा सूत्र बांधा। भाइयों ने भी अपनी बहनों की सदैव रक्षा करने का प्रण लिया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की सभी बहनों ने आदरणीय प्रधानाचार्य जी एवं आचार्यगण को भी राखी बांधी। साथ ही आचार्य बहनों ने भी आचार्य बंधुओं को राखी बांधकर रक्षाबंधन के पवित्र पर्व की परंपरा को निभाया।
इस अवसर पर श्रीमान राजीव शर्मा जी एवं श्रीमती गौरी जी ने सभी भैया-बहनों को रक्षाबंधन पर्व के महत्व एवं इसकी पौराणिक और सांस्कृतिक जानकारी प्रदान की।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राजेश चौहान जी ने सभी छात्र-छात्राओं एवं आचार्य परिवार को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा सभी को प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का वातावरण अत्यंत उत्साहपूर्ण एवं आनंदमय रहा।
बासुदेव लाल मैथिल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, रुड़की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *