*उत्तराखंड चुनाव से पहले गठबंधन में हलचल: आरपीआई (आठवले) ने भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मांगी 3 सीटें*

उत्तराखंड चुनाव से पहले गठबंधन में हलचल: आरपीआई (आठवले) ने भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मांगी 3 सीटें

  • आरपीआई (आठवले) के प्रदेश अध्यक्ष सेठपाल सिंह ने बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को पत्र सौंप मांगी उचित हिस्सेदारी
  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में 3 सीटों पर बीजेपी से गठबंधन के लिए केंद्रीय नेतृत्व से मिला भरोसा: सेठपाल सिंह, प्रदेश अध्यक्ष, आरपीआई (आठवले)
  • गठबंधन न होने की स्थिति में प्रदेश की 20 से 25 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी पार्टी: केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले

शुक्रवार को नई दिल्ली में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) की उत्तराखंड इकाई के प्रदेश अध्यक्ष सेठपाल सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एवं केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले से औपचारिक मुलाकात की।

केंद्र सरकार में आरपीआई (आठवले) एनडीए गठबंधन का हिस्सा है, इसलिए मुलाक़ात के दौरान सेठपाल सिंह ने आगामी राजनीतिक परिदृश्य को देखते हुए उत्तराखंड में पार्टी की उचित हिस्सेदारी की मांग पर जोर दिया और इस संबंध में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को एक मांग पत्र सौंपा।

मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए आरपीआई (आठवले) उत्तराखंड इकाई के प्रदेश अध्यक्ष सेठपाल सिंह ने कहा कि उन्हें केंद्रीय नेतृत्व से आश्वासन मिला है कि आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा से तीन सीटों पर गठबंधन के लिए अनुरोध किया जाएगा। इस संबंध में आलाकमान जल्द ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से विस्तार से चर्चा करेगा।

केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले पिछले उत्तराखंड दौरे के दौरान स्पष्ट कर चुके हैं कि यदि उत्तराखंड के आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के साथ गठबंधन पर सहमति नहीं बनती है, तो आरपीआई (आठवले) प्रदेश की 20 से 25 विधानसभा सीटों पर स्वतंत्र रूप से अपने प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतारेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *