रुड़की। भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने युवा नेता श्री दमन सरीन को पार्टी के एनजीओ प्रकोष्ठ का जिला संयोजक नियुक्त किया है। इस घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। समर्थकों ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत कर मिठाई खिलाई और शुभकामनाएं दीं।
डॉ. मधु सिंह ने कहा कि संगठन ने एक सक्रिय और कर्मठ कार्यकर्ता को यह जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें विश्वास है कि श्री दमन सरीन एनजीओ प्रकोष्ठ को और मजबूत करेंगे तथा समाजसेवा और संगठन कार्यों में नई ऊर्जा लाएंगे।
श्री दमन सरीन ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे और संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।
*श्री दमन सरीन बने जिला एनजीओ प्रकोष्ठ के संयोजक।*
