स्वागत संस्था द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को दी जा रही निशुल्क शिक्षा के तहत सेवा अभियान में पूर्व मेयर गौरव गोयल ने वितरित की पाढ्य सामग्री

रुड़की।सामाजिक संस्था ‘स्वागत’ द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को दी जा रही निशुल्क शिक्षा के तहत सेवा अभियान में भाग लेते हुए पूर्व मेयर गौरव गोयल ने सैकड़ों बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित की।इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि स्वागत संस्था द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान से जरूरमंद तथा आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराना बहुत ही सराहनीय कार्य है।आज के समय में शिक्षा बाजारीकरण होने के कारण शिक्षा ग्रहण करना काफी महंगा हो गया है,ऐसे में इस संस्था के प्रयास बच्चों के जीवन में एक नई दिशा तथा उनका भविष्य बेहतर बनाने में सहायक सिद्ध होंगे।उन्होंने कहा कि समाज के सक्षम लोगों को भी आगे जाकर जरूरतमंद बच्चों के लिए शिक्षा और उनके सर्वांगीण विकास में अपना सहयोग प्रदान करना चाहिए।कहा कि आर्थिक तंगी के कारण अनेक बच्चे शिक्षा से वंचित रह जाते हैं,ऐसे में समाज के धनवान लोगों को उनकी सहायता करनी चाहिए,इससे जहां आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा,तो वहीं वह आत्म निर्भर होकर एक जागरूक समाज का निर्माण करने में भी अपना योगदान दे पाएंगे।इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष अनिल महाजन,महासचिव गुलनवाज अली,कोषाध्यक्ष तबस्सुम,नंदिनी,सोमपाल,सनम तथा एहसान आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।कापी,किताबें,पेन,पेंसिल आदि सामग्री प्रकार बच्चों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *