*चम्पावत की बेटी ने रचा इतिहास: ड्राइवर की बेटी निकिता फर्त्याल ने NEET में लहराया परचम, क्षेत्र में खुशी की लहर, सफलता संसाधनों की नहीं, दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत की मोहताज होती है!*

चम्पावत की बेटी ने रचा इतिहास: ड्राइवर की बेटी निकिता फर्त्याल ने NEET में लहराया परचम, क्षेत्र में खुशी की लहर, सफलता संसाधनों की नहीं, दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत की मोहताज होती है! 💪✨
​चंपावत जिले के लोहाघाट (सुरेल, बिसंग क्षेत्र) की बेटी निकिता फर्त्याल ने NEET परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 14,000 और जनरल रैंक 5,500 हासिल कर पूरे उत्तराखंड का मान बढ़ाया है! 🎓🩺 इस बेहतरीन रैंक के साथ अब निकिता का सरकारी मेडिकल कॉलेज से MBBS करने का सपना सच होने जा रहा है।
​दिल्ली में एक निजी कंपनी में ड्राइवर के रूप में कार्यरत निकिता के पिता श्री दीपक सिंह फर्त्याल और माता श्रीमती लक्ष्मी फर्त्याल ने सीमित संसाधनों के बीच भी बच्चों की पढ़ाई में कोई कमी नहीं छोड़ी। महंगी कोचिंग और सुख-सुविधाओं के बिना, सिर्फ अपनी लगन और मेहनत के दम पर निकिता ने यह मुकाम हासिल किया है।
​निकिता की यह सफलता आज उन लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा है जो विपरीत परिस्थितियों में भी अपने सपनों को सच करना चाहते हैं।
​इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर निकिता, उनके माता-पिता और पूरे परिवार को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की अनंत शुभकामनाएं! 💐🙏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *