15 साल से विधायक हैं, फिर भी श्मशान घाट तक का रास्ता नहीं बना पाए—जनता आखिर सवाल न पूछे तो क्या करे?
आज विधानसभा पिरान कलियर की नगर पंचायत मिलकी खेड़ा में नगर पंचायत अध्यक्ष श्री मनोज सैनी जी एवं उनकी पूरी टीम ने समस्त नगर पंचायतवासियों के सहयोग से गाँव से श्मशान घाट की ओर जाने वाले रास्ते पर अपने संसाधनों से मिट्टी भराव कर रास्ते को चलने योग्य बनाने का सराहनीय कार्य किया।
मैं मनोज सैनी जी, उनकी पूरी टीम और सभी नगर पंचायतवासियों को इस जनहित के कार्य के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देती हूँ।
लेकिन एक सवाल कांग्रेस के माननीय विधायक जी से जरूर है—पिछले 15 वर्षों से आप कहाँ थे?
जिस रास्ते से ग्रामीण अपने परिजनों की अंतिम यात्रा लेकर जाते हैं, वहाँ बड़े-बड़े गड्ढे, जलभराव और बदहाल सड़क की स्थिति वर्षों से बनी हुई थी। क्या आपको दिखाई नहीं दिया?
क्या आपको कभी यह विचार नहीं आया कि इस क्षेत्र के लोग अपने परिजनों की अंतिम यात्रा सम्मान और सुविधा के साथ कैसे लेकर जाएँ?
विधायक निधि और सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से विकास कार्य कराने के पर्याप्त अवसर मिलने के बावजूद अगर 15 साल में इतना जरूरी रास्ता भी नहीं बन पाया, तो इसकी जिम्मेदारी किसकी है?
और फिर चुनाव आते ही सरकार को दोष देना और कहना कि सरकार कुछ नहीं कर रही—यह दोहरा रवैया अब जनता समझ चुकी है।
जनता ने आपको सिर्फ विधायक बनने के लिए नहीं, बल्कि क्षेत्र का विकास कराने की जिम्मेदारी दी थी।
अगर जनता के जरूरी काम नहीं करने हैं, तो फिर हर बात पर सरकार को दोष देने का अधिकार भी आपको नहीं है।
आज नगर पंचायत मिलकी खेड़ा के अध्यक्ष मनोज सैनी जी और उनकी टीम ने अपने स्तर से पहल कर यह दिखा दिया कि जनहित के काम के लिए इच्छाशक्ति जरूरी है, बहाने नहीं।
अब समय आ गया है कि कांग्रेस विधायक जी जनता को जवाब दें—
15 साल में विकास के नाम पर क्या किया?
श्मशान घाट तक का रास्ता क्यों नहीं बन पाया?
जनता की समस्याएँ इतने वर्षों तक क्यों अनदेखी की गईं?
जनता अब सवाल पूछ रही है और इस बार जवाब भी चाहती है।
रोमा सैनी
प्रदेश उपाध्यक्ष, महिला मोर्चा भाजपा उत्तराखंड
