विधानसभा पिरान कलियर के ग्राम दौलतपुर की बेटी कुमारी शालू जी ने लोअर पीसीएस परीक्षा में 31वीं रैंक प्राप्त कर नायब तहसीलदार के पद पर चयनित होकर अपने परिवार, गाँव और पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। यह उपलब्धि उनकी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है।
इस शानदार सफलता पर मैं उनके माता-पिता, दादी जी सहित समस्त परिवारजनों तथा ग्रामवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करती हूँ।
हमारे क्षेत्र की बेटियों और युवाओं की ऐसी उपलब्धियाँ पूरे समाज के लिए प्रेरणादायी हैं। जब हमारे बच्चे अपनी मेहनत और प्रतिभा से आगे बढ़ते हैं, तो उनके साथ-साथ गाँव और क्षेत्र का नाम भी रोशन होता है।
मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूँ कि कुमारी शालू जी को जीवन के हर नए पड़ाव पर सफलता प्राप्त हो, उनका भविष्य उज्ज्वल हो और वे निरंतर नई ऊँचाइयों को प्राप्त करते हुए अपने परिवार, गाँव और क्षेत्र का गौरव बढ़ाती रहें।
शालू जी को उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 🌸💐
