*विधानसभा पिरान कलियर के दौलत पुर गांव की बेटी सपना के खाद्य पूर्ति अधिकारी चयनित होने पर रोमा सैनी ने प्रेषित की शुभकामनाएं*

विधानसभा पिरान कलियर की ग्राम पंचायत दौलत पुर की बेटी सपना देवी जी ने लोअर परीक्षा उत्तीर्ण कर खाद्य पूर्ति अधिकारी के पद पर चयनित होकर अपने परिवार, गाँव और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी यह उपलब्धि उनकी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है।

इस शानदार सफलता पर मैं सपना देवी जी के माता-पिता एवं समस्त परिवारजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करती हूँ। 🌸💐

हमारे क्षेत्र के बच्चों की ऐसी उपलब्धियाँ पूरे समाज के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय हैं। जब हमारे बच्चे अपनी मेहनत से आगे बढ़ते हैं, तो उनके साथ-साथ गाँव और क्षेत्र का नाम भी रोशन होता है तथा अन्य बच्चों को भी अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूँ कि सपना देवी जी का भविष्य उज्ज्वल हो, वे अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करते हुए जीवन में निरंतर नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करें।

सपना देवी जी को उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 🌺

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *