*शिक्षाक मंदिर में शरारती छत्रों ने छात्राओं को पिलाया मूत्र।*

मध्यप्रदेश के गुना जिले के आरोन विकासखंड अंतर्गत एक शासकीय प्राथमिक विद्यालय से शिक्षा के मंदिर को कलंकित करने वाली घिनौनी और बेहद शर्मनाक करतूत सामने आई है। यहां कक्षा 5वीं में पढऩे वाली आधा दर्जन के करीब मासूम छात्राओं को कक्षा के ही शरारती छात्रों ने छल से पानी की बोतल में मूत्र मिलाकर पिला दिया। इस अमानवीय कृत्य के बाद जब मासूम छात्राएं रोते-बिलखते प्राचार्य के पास शिकायत लेकर पहुंचीं, मगर यहां भी निराशा ही हाथ लगी। प्राचार्य ने संवेदनहीनता की सारी हदें पार करते हुए छात्राओं की शिकायत सुनने और उस पर एक्शन लेने की जगह उलटा जवाब दे दिया कि ‘मुंह का स्वाद खराब हो गया हो तो 10-10 वाली चॉकलेट खा लो’।

MadhyaPradesh #Guna #School

Zbn Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *