*समर्पण जन कल्याण संगठन द्वारा आयोजित कावड़ शिविर में 24 घंटे निशुल्क चिकित्सा शविर का हो रहा है आयोजन।*

समर्पण जन कल्याण संगठन ट्रस्ट, रुड़की द्वारा आयोजित 27वाँ निःशुल्क चिकित्सा शिविर एवं 24 घंटे भंडारा सेवा निरंतर श्रद्धा एवं सेवा भाव के साथ संचालित हो रही है। इस वर्ष यह सेवा शिविर संस्था के स्वर्गीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री महेंद्र सिंह सैनी जी की पुण्य स्मृति को समर्पित है।

संस्था के चिकित्सा शिविर का शुभारंभ हो चुका है। यह शिविर Maskon Pharma के सहयोग से 24 घंटे संचालित किया जा रहा है। चिकित्सा सेवा की संपूर्ण जिम्मेदारी Maskon Pharma के डायरेक्टर श्री निशि चौहान एवं उनकी समर्पित टीम द्वारा निभाई जा रही है। उनकी टीम 8-8 घंटे की शिफ्ट में निरंतर सेवाएँ देकर शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा में लगी हुई है।

चिकित्सा शिविर में अब तक हजारों शिवभक्त कांवड़ियों को निःशुल्क दवाइयाँ, प्राथमिक उपचार, मालिश तथा अन्य आवश्यक चिकित्सकीय सेवाएँ प्रदान कर उन्हें राहत पहुँचाई गई है। सेवा का यह कार्य दिन-रात पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जारी है।

समर्पण जन कल्याण संगठन ट्रस्ट सभी धर्मप्रेमी सज्जनों, समाजसेवियों एवं दानदाताओं से विनम्र आग्रह करता है कि इस पुण्य कार्य में अपनी श्रद्धानुसार सहयोग प्रदान करें। आप भोजन सामग्री, दवाइयाँ, चिकित्सा उपकरण, आवश्यक सामग्री अथवा आर्थिक सहयोग देकर इस मानव सेवा एवं भंडारा अभियान को और अधिक सशक्त बना सकते हैं।

“मानव सेवा ही सबसे बड़ी शिव सेवा है। आइए, इस पुण्य कार्य में सहभागी बनें और भोलेनाथ के भक्तों की सेवा का सौभाग्य प्राप्त करें।”

– समर्पण जन कल्याण संगठन ट्रस्ट, रुड़की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *