*अति आवश्यक👉🏾रुड़की में कूड़ा उठाने का यूजर चार्ज होगा लागू, घर से लेकर होटल, अस्पताल और फैक्ट्री तक तय हुई नई दरें।*

रुड़की। नगर निगम रुड़की में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को और अधिक व्यवस्थित बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रहा है। इसके लिए जारी प्रस्ताव (RFP) में उत्तराखंड शासन के 29 अप्रैल 2020 के शासनादेश के अनुसार विभिन्न श्रेणियों के उपभोक्ताओं के लिए यूजर चार्ज की दरें तय की गई हैं। यदि यह व्यवस्था लागू होती है तो घरों, दुकानों, होटलों, अस्पतालों, स्कूलों, फैक्ट्रियों सहित लगभग सभी प्रतिष्ठानों को मासिक शुल्क देना होगा।
प्रस्तावित यूजर चार्ज दरें

🏠 आवासीय
BPL (कच्चा मकान) – ₹10 प्रतिमाह
BPL (पक्का मकान) – ₹30 प्रतिमाह
APL परिवार – ₹60 प्रतिमाह
उच्च आय वर्ग – ₹100 प्रतिमाह
🛒 छोटे व्यापारी
फल-सब्जी विक्रेता – ₹10 प्रतिदिन
छोटी दुकान/स्टॉल – ₹20 प्रतिमाह
🥩 मीट/मछली विक्रेता
₹50 प्रति 1000 किग्रा उत्पादन + ₹2 प्रति अतिरिक्त किग्रा
🍽️ रेस्टोरेंट
20 सीट तक – ₹500 प्रतिमाह
21–50 सीट – ₹1000 प्रतिमाह
51–100 सीट – ₹2000 प्रतिमाह
🏨 होटल
20 बेड तक – ₹1000 प्रतिमाह
21–40 बेड – ₹1500 प्रतिमाह
41 बेड से अधिक – ₹2000 प्रतिमाह
🛏️ धर्मशाला/लॉज
₹10 प्रति कमरा प्रतिमाह
🎉 बैंक्वेट/मैरिज हॉल
छोटा हॉल – ₹500 प्रति कार्यक्रम
बड़ा हॉल – ₹1000 प्रति कार्यक्रम
🏢 कार्यालय
50 कर्मचारी तक – ₹200 प्रतिमाह
51–100 कर्मचारी – ₹400 प्रतिमाह
101–300 कर्मचारी – ₹500 प्रतिमाह
300 से अधिक – ₹1000 प्रतिमाह
🏫 गैर-रिहायशी स्कूल
500 छात्र तक – ₹1000 प्रतिमाह
500 से अधिक – ₹1500 प्रतिमाह
🏥 अस्पताल
20 बेड तक – ₹500 प्रतिमाह
21–40 बेड – ₹1000 प्रतिमाह
41–100 बेड – ₹2000 प्रतिमाह
100 बेड से अधिक – ₹25,000 तक प्रतिमाह
🩺 क्लिनिक/पैथोलॉजी
₹500 प्रतिमाह
🏬 रिटेल दुकानें
छोटी दुकान – ₹100 प्रतिमाह
मध्यम दुकान – ₹200 प्रतिमाह
बड़ी दुकान – ₹500 प्रतिमाह
🏭 फैक्ट्री
20 किग्रा कचरा/दिन तक – ₹800 प्रतिमाह
21–50 किग्रा – ₹1000 प्रतिमाह
51–100 किग्रा – ₹2000 प्रतिमाह
100 किग्रा से अधिक – आकलन के अनुसार ₹2000 से अधिक
🔧 वर्कशॉप/गैरेज
छोटा – ₹500 प्रतिमाह
बड़ा – ₹1000 प्रतिमाह
♻️ कबाड़ी
छोटा – ₹200 प्रतिमाह
बड़ा – ₹500 प्रतिमाह
🥤 जूस/फूड स्टॉल
₹20 प्रतिमाह प्रति स्टॉल
🎪 सार्वजनिक कार्यक्रम
5000 लोगों तक – ₹1000 प्रति कार्यक्रम
5000 से अधिक – ₹2000 प्रति कार्यक्रम
🚜 निर्माण मलबा
0.5 टन – ₹200 प्रति लोड
1 टन – ₹400 प्रति लोड
3 टन – ₹600 प्रति लोड
6 टन – ₹1000 प्रति लोड
🎬 सिनेमा हॉल
₹1000 प्रतिमाह
💇 ब्यूटी पार्लर
₹500 प्रतिमाह
🏪 अन्य प्रतिष्ठान
₹500 से ₹5000 प्रतिमाह

नगर निगम का कहना है कि यूजर चार्ज से डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण, कचरे का पृथक्करण, परिवहन और वैज्ञानिक निस्तारण की व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा। हालांकि प्रस्तावित दरों के लागू होने के बाद आम लोगों और व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ने की संभावना है। नगर निगम की ओर से इस संबंध में अंतिम निर्णय के बाद नई व्यवस्था लागू की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *