मासूम को 8 बार पटककर मारने वाले दरिंदे को फांसी की सजा, कोर्ट का बड़ा फैसला
फिरोजाबाद में डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले आरोपी को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। आरोपी बच्चे की मां से शादी करना चाहता था। कथित तौर पर मना किए जाने के बाद उसने गुस्से में मासूम की हत्या कर दी। यह मामला देशभर में चर्चा का विषय बना था। मामले को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए कोर्ट ने आज अहम फैसला सुनाया तथा आरोपी को फांसी की सजा सुनाई।
*मासूम को 8 बार पटककर मारने वाले दरिंदे को फांसी की सजा, कोर्ट का बड़ा फैसला।*
