IPS अविनाश पांडेय को वकील की धमकी: “मुझे मेरठ SSP के साथ गाड़ी में बंद कर दो, फिर देखो कौन आएगा बाहर”
अविनाश पांडेय एसएसपी मेरठ को धमकियां मिल रही हैं. सोशल मीडिया पोस्ट और उनके सीयूजी नंबर पर कॉल के जरिए पुलिस सिस्टम को चुनौती दी जा रही है. कथित ऑडियो कॉल रिकार्डिंग वायरल भी हो रही है, जिसमें धमकी देने वाला यहां तक कह रहा है कि मुझे एसएसपी के साथ अकेले गाड़ी में बंद कर दो, फिर देखिए कौन आएगा निकलता है?
दरअसल, बीए की छात्रा ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर हाल ही मेरठ कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों को एसएसी अविनाश पांडे ने थप्पड़ मारे थे, जिनके कई वीडियो वायरल हुए. उसके बाद अब एसएसपी के सीयूजी नंबर पर धमकीभरा कॉल आया है. मीडिया की खबरों के अनुसार फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को अधिवक्ता बताते हुए एसएसपी को सीधे चुनौती दी है।
*IPS अविनाश पांडेय को वकील की धमकी: “मुझे मेरठ SSP के साथ गाड़ी में बंद कर दो, फिर देखो कौन आएगा बाहर।*
