*काशीपुर गन्ना विकास परिषद के एस० सी० डी० आई० बीरेंद्र कुमार चौधरी के नेतृत्व में गन्ना विकास समिति काशीपुर के ग्राम पच्चावाला में गन्ना उत्पादन बढ़ाने के लिए किसान संगोष्ठी एवं प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।*

काशीपुर गन्ना विकास परिषद के एस० सी० डी० आई० बीरेंद्र कुमार चौधरी के नेतृत्व में गन्ना विकास समिति काशीपुर के ग्राम पच्चावाला में गन्ना उत्पादन बढ़ाने के लिए किसान संगोष्ठी एवं प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए एस० सी० डी० आई० काशीपुर बीरेंद्र कुमार चौधरी द्वारा कहा गया कि आधुनिक तकनीक से गन्ना की खेती लाभप्रद है। किसानों को वैज्ञानिक खेती की ओर आगे आना चाहिए, वर्तमान आवश्यकताओं के अनुसार खेती के तौर तरीकों में परिवर्तन करना समय की जरूरत है । उच्च गुणवत्ता युक्त गन्ना प्रजातियों का चयन करके अधिकतम करना उत्पादन किया जा सकता है । किसानों को विभाग द्वारा अनुदान पर कीटनाशक वितरण किया जा रहे हैं जिसका किसान लाभ उठाएं । किसानों द्वारा उठाई गई 70% से अधिक समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया। उन्होंने कहा कि किसान हित हमारे लिए सर्वोपरि है । गन्ना विकास निरीक्षक सुरेश सिंह द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई । गन्ना समिति के सचिव प्रभारी सुरेंद्र सिंह द्वारा गन्ना समिति में उपलब्ध कीटनाशक रसायन एवं खाद उर्वरक वितरण के संबंध में जानकारी दी गई । प्रचार प्रसार प्रभारी वीरेंद्र कुमार मौर्य द्वारा एन० पी०एस० एस० एप से कीट प्रबंधन के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी । कार्यक्रम में मुख्य रूप से बीरेंद्र कुमार चौधरी , शिव मूर्ति , विनोद प्रकाश चौहान, दीनानाथ तिवारी राम बादल सिंह चंद्र बहादुर राणा जनरल सिंह योगराज सिंह सुखराम सिंह सुरेंद्र सिंह सुल्तान सिंह जगपाल सिंह चौहान , सज्जन कुमार , हरपाल सिंह , मनोज तिवारी , शीशपाल सिंह सोमपाल सिंह संतोष सिंह , पंजाब सिंह, आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *