*सांसद इमरान मसूद मेडिकल कॉलेज में अचानक निरीक्षण करने पहुंचे मची भगदड़*

रिपोर्टर पंकज कुमार*सहारनपुर*- मेडिकल कॉलेज में कूड़ा उठाते दिखे सांसद इमरान मसूदः मरीजों से मिलकर इलाज की ली जानकारी, साफ-सफाई पर ध्यान देने की अपील कांग्रेस सांसद इमरान मसूद आज निरीक्षण के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंच गए।उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मरीजों से भी बातचीत की। दरअसल, दो दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें दावा किया गया था कि दवा काउंटर और पर्ची बनवाने वाली जगह पर लगे पंखे बंद पड़े हैं, जबकि कर्मचारियों के कमरों में सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। निरीक्षण के दौरान सांसद को अस्पताल परिसर में कई जगह गंदगी दिखाई दी। फर्श पर पड़ी पन्नी और कोल्ड ड्रिंक की खाली बोतल देखकर उन्होंने खुद उसे उठाया और डस्टबिन में डाल दिया। इस दौरान अस्पताल के सीएमएस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन सांसद ने सफाई का संदेश देने के लिए ऐसा किया। इमरान मसूद ने कहा कि अस्पताल प्रशासन को मरीजों की सुविधाओं और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने लोगों से भी अस्पताल परिसर में कूड़ा न फैलाने और डस्टबिन का इस्तेमाल करने की अपील की इमरान मसूद मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर और स्टाफ को मरीज के प्रति स्नेहपूर्ण व्यवहार और उन्हें अच्छा इलाज देने को कहा गया , कुछ जगह तो इमरान मसूद ने रिएक्शन किया वहां पर खामियां नजर आई जिस पर उन्होंने अस्पताल स्टाफ और डॉक्टर को सख्त तेवर में कहा कि इस तरह यहां का हमारे हु सामने हाल हे तो पीछे क्या होगा!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *