पुलिस हिरासत से आरोपी को छुड़ाने वालों पर गंगोह पुलिस की जबरदस्त कार्रवाई गंगोह पुलिस न तीन को किया गिरफ्तार*

रिपोर्टर पंकज कुमार*सहारनपुर। गंगोह थाना पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिस टीम पर हमला करने और पुलिस हिरासत से आरोपी को छुड़ाकर भगाने के मामले में तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक अवैध चाकू और दो डंडे भी बरामद किए गए हैं।**एसएसपी सहारनपुर के निर्देश पर वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गंगोह पुलिस को यह सफलता मिली। पुलिस के अनुसार 7 जून को एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में वांरटी अफजाल उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया गया था। आरोप है कि गिरफ्तारी के दौरान अफजाल के परिजनों ने पुलिस टीम का रास्ता रोक लिया और लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में हेड कांस्टेबल परविंदर घायल हो गए थे, जबकि आरोपी अफजाल को पुलिस हिरासत से छुड़ाकर भगा दिया गया था।**घटना के संबंध में चौकी प्रभारी कुंडा कला की तहरीर पर गंगोह थाने में गंभीर धाराओं और सीएलए एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले का संज्ञान लेते हुए एसएसपी ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे।**इसी क्रम में 8 जून को मुखबिर की सूचना पर गंगोह पुलिस ने ग्राम बेगीरुस्तम से दौलतपुर जाने वाले मार्ग पर दबिश देकर अफजाल उर्फ गोलू, गुलजार और इस्तकार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अवैध चाकू और दो डंडे भी बरामद किए हैं।**पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी पहले भी विभिन्न आपराधिक मामलों में जेल जा चुके हैं। मुख्य आरोपी अफजाल पर एनडीपीएस एक्ट, आबकारी अधिनियम और चोरी से संबंधित मुकदमे दर्ज हैं, जबकि गुलजार और इस्तकार के खिलाफ भी पूर्व में जुआ, गुंडा एक्ट और लूट जैसे मामलों में कार्रवाई हो चुकी है।**गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *