श्रद्धांजलि
राजस्थान के श्रीगंगानगर से सामने आया नाबालिग बच्ची से कथित दुष्कर्म का मामला पूरे देश को झकझोर देने वाला है। इस घटना ने हर संवेदनशील नागरिक को गहरे दुःख और आक्रोश से भर दिया है।
अखण्ड उत्तराखंड सोशल मीडिया चैनल एवं आधुनिक आदान प्रदान साप्ताहिक समाचार पत्र।दिवंगत बच्ची को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस असीम दुःख को सहने की शक्ति दें।
हमारी मांग है कि मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच हो तथा जो भी आरोपी कानून की प्रक्रिया में दोषी पाए जाएं, उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिले। बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना पूरे समाज की जिम्मेदारी है।
ॐ शांति। भावपूर्ण श्रद्धांजलि। 🕯️🙏
