*कम तेल की थाली , स्वस्थ भारत की खुशहाली कार्यक्रम के अतर्गत रुड़की महिलामोर्चा के द्वारा किया गया कार्यक्रम क आयोजन।*

भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रूचि भट्ट जी के निर्देशानुसार व भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला रूड़की की अध्यक्ष श्रीमती नीलकमल शर्मा के आवाहन पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा देश के विभिन्न हिस्सों में चलाए जा रहे ” कम तेल की थाली , स्वस्थ भारत की खुशहाली” कार्यक्रम का आयोजन रूड़की जिले के विभिन्न मंडलों में किया गया जिसके बारे में जानकारी देते हुए महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नीलकमल शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दिल की बीमारियों , मोटापे जैसी समस्याओं से बचाव के लिए कम तेल की सेवन को बढ़ावा देना वह बिना तेल या बहुत कम तेल की स्वादिष्ट और पौष्टिक व्यंजन बनाने की कार्यशालाएं आयोजित करना व घर में मौजूद पौष्टिक अनाजों मौसमी सब्जियों और जैविक उत्पादन सलाद आदि के इस्तेमाल पर जोर देना है । मंगलौर मंडल की महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता शर्मा ढंडेरा मंडल अध्यक्ष नंदा ऐरी, रामनगर मंडल अध्यक्ष सोनिया सैनी, सुभाष गंज मंडल अध्यक्ष कमलेश वर्मा, कृष्णा नगर मंडल अध्यक्ष सुनीता सैनी द्वारा कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रिया प्रवेश जिला मंत्री प्रतिभा चौहान महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष व मंडल प्रभारी मंजू रावत, वीरमती यादव, आशा धस्माना , जिला मंत्री तृप्ति कंसल व भारी संख्या में मंडल पदाधिकारी व अन्य महिलाओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम में भाग लिया।
नीलकमल शर्मा
जिला अध्यक्ष
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला रूड़की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *