खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन जनपद हरिद्वार।
आज रुड़की के एक स्थानीय होटल में खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग हरिद्वार की ओर से आर. एस. रावत, उप आयुक्त, खाद्य सुरक्षा, एम. एन. जोशी, सहायक आयुक्त, खाद्य सुरक्षा, योगेंद्र पांडेय, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी, दिलीप जैन, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी, कपिल देव, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी, आशीष भार्गव, खाद्य सुरक्षा ऑडिटर, ने प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के पदाधिकारीयों, रुड़की होलसेल डिस्ट्रीब्यूटर संगठन एवं खाद्यान्न क्षेत्र के थोक एवं फुटकर व्यापारियों के साथ जागरूकता अभियान के अंतर्गत त्योहार के इस मौके पर बातचीत की। नवरात्रों के पवित्र त्योहार पर आम नागरिक कुट्टू के आटे का अपने व्रत के पारायण के समय खाद्य सामग्री में उपयोग करते हैं। उसमें जागरूकता रखते हुए कुछ सावधानियां रखने के लिए निवेदन किया।
सभी व्यापारी कुट्टू के आटे का पैकेट बंद ही विक्रय करें। सुनिश्चित करें कुट्टू आटे के पैकेट पर निर्माण तिथि तथा एक्सपायरी अंकित हो। कुट्टू के गिरी का भी उपयोग आम नागरिकों के द्वारा घर पर आटे को पीसकर किया जा सकता है। खुला कुट्टू का आटा विक्रय न करें। अच्छे खाद्य तेलों का विक्रय करें। विभाग के द्वारा जो दिशा निर्देश समय-समय पर व्यापारियों को दिए जाते हैं उनका पालन सुनिश्चित करें। अपने प्रतिष्ठान पर फूड लाइसेंस को प्रदर्शित करें। समय-समय पर अपने प्रतिष्ठान में पेस्ट कंट्रोल अवश्य करवाएं।
आज बैठक में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के नवीन गुलाटी प्रदेश महासचिव, रामगोपाल कंसल संयोजक, अनुज अग्रवाल जिला अध्यक्ष, अमित अग्रवाल जिला उपाध्यक्ष, धीर सिंह महानगर अध्यक्ष, मनोज मेहरा महानगर महामंत्री, कविस मित्तल महानगर महामंत्री, संजय कश्यप, रोहित कलर, उमेश सिंघल, मोहित अरोड़ा, केवल कृष्ण, अमित पाल, रुड़की डिस्ट्रिब्यूटर्स एसोसिएशन के संजीव आहूजा, नितिन शर्मा, मनोज अरोड़ा, सुरेंद्र सपरा, कमल स्नेही, कमल आहुजा, राम सतीजा उपस्थित रहे।
