*आंगनबाड़ी मिलन सेवा के रूप में आंगनबाड़ी कार्यकत्रीओं,आशा दीदीयों व उनकी सहायिकाओं व उनकी सुपरवाइजर का सम्मान किया गया।*

आंगनबाड़ी मिलन सेवा के रूप में 25 सितंबर से 7 अक्टूबर चलने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम के अन्तर्गत‌ सुभाष नगर मंडल में पनियाला रोड पर स्थित माड़ी मंदिर के पास भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष डॉ मधु सिंह द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों की आंगनबाड़ी कार्यकत्रीओं , आशा दीदीयों व उनकी सहायिकाओं व उनकी सुपरवाइजर पुष्पा शर्मा का सम्मान किया गया । इस अवसर पर डॉ मधु सिंह द्वारा महिलाओं व बच्चों के पोषण माह व सरकारी योजनाओं की सरल जानकारी, बच्चों के अक्षर ज्ञान, नंदा गौरी , उज्जवला योजना, आयुष्मान योजना आदि की जानकारी की जानकारी देते हुए लाभार्थी महिलाओं से संवाद, गर्भवती महिलाओं की गोद भराई, महालक्ष्मी किट का विवरण, शिशुओं को अन्नप्राशन कराकर आंगनबाड़ी, आशा व उनकी सहायिकाओं कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन किया गया । इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश सह मिडिया संयोजक सावित्री मंगला जिला अध्यक्ष नीलकमल शर्मा, जिला महामंत्री आरती बहुखंडी व ममतेश चाहल जिला मिडिया संयोजक अनीता शर्मा , भाजपा जिला मंत्री प्रतिभा चौहान महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष मिनाक्षी तोमर, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष पुष्पा ऐठानी तथा बड़ी संख्या में लाभार्थी महिलाओं व बच्चों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *