दिनांक: 05-09-2026
लायंस क्लब रुड़की द्वारा आज लायंस स्कूल पाडली गुर्जर ग्राम परगना रुड़की में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में बारह शिक्षिकाओं को लायंस इंटरनेशनल से प्राप्त प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान उत्सव का आयोजन किया गया।
इस राष्ट्रीय पर्व एवं महत्वपूर्ण अवसर पर विद्यालय में लायन अध्यक्ष श्रीमति प्रीति मैदिरता व स्कूल चेयरमैन डा पी के गुप्ता ने सर्वपल्ली डॉ राधाकृष्णन की छायाचित्र को पुष्प भेंट कर व दीपक प्रज्वलित कर सम्मान प्रकट किया।
लायन यश नारंग ने सभी शिक्षिकाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित किया।
लायन अरविन्द कश्यप, लायन अभिषेक सरीन व रंजना गुप्ता ने लायंस स्कूल प्रधानाचार्य वी सभी शिक्षिकाओं को उपहार भेंट कर उनका आभार जताया।
लायंस क्लब,रुड़की
16-07-2026
