*आज ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की को जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की महानगर द्वारा एस आई आर को लेकर एक ज्ञापन सौंपा गया*

आज ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की को जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की महानगर द्वारा एस आई आर को लेकर एक ज्ञापन सौंपा गया । प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष श्री धीरेंद्र प्रताप के नेतृत्व में उपरोक्त विप एस ए आर में आ रही दिक्कतों को लेकर सोपा गया ज्ञापन में फर्जी शिकायतों को लेकर तथा एस ए आर के माध्यम से आमजन को परेशान न करने जैसे मुद्दे उठाए गए साथ ही ज्ञापन के माध्यम जिला चुनाव अधिकारी से यह मांग की गई के फर्जी शिकायतों का निस्तारण ब्लू की रिपोर्ट के आधार पर ही तत्काल किया जाना आवश्यक है तथा छोटी-मोटी त्रुटियों को लेकर जो दिए गए नोटिस है उन्हें गंभीरता पूर्वक निस्तारण किया जाना आवश्यक है तथा प्रत्येक नागरिक के मतदान के अधिकार को सुनिश्चित करने की जो जिम्मेदारी चुनाव आयोग की है उसे जिम्मेदारी को ईमानदारी से निर्वहन करने की अपील की गई।
इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की की प्रतिनिधि शुभांगी अपर तहसीलदार रुड़की को ज्ञापन सौंपते हुए प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं एस आई आर रुड़की विधानसभा के प्रभारी श्री धीरेंद्र प्रताप ने ज्ञापन पढ़कर सुनाया और उनसे अपील की के फॉर्म 7 से संबंधित सभी आपत्तियों का निस्तारण नियमानुसार किया जाना आवश्यक है साथ ही जो पीड़ित पक्ष है उसे भी नोटिस के माध्यम से पर्याप्त सूचना दी जानी चाहिए फर्जी आपत्तियों का निस्तारण तीव्रता से हो ताकि मतदाताओं को परेशानी न उठानी पड़े उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग अपनी जिम्मेदारियां का निर्वहन ईमानदारी से करेगी तो कांग्रेस स्वागत करेगी अन्यथा हमें मजबूरी वश चुनाव आयोग के खिलाफ जन आंदोलन चलाना होगा।
इस अवसर पर रुड़की जिला अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने कहा कि अधिकारी अपने दायित्व का निर्वहन ईमानदारी से करें केंद्रीय चुनाव आयोग अथवा किसी राजनीतिक पार्टी के दबाव में वैध मतदाताओं को परेशान करने की कोशिश ना की जाए तथा उनके मतदान अधिकार को सुरक्षित करने की जिम्मेदारी संबंधित चुनाव अधिकारी, बी एल ओ एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की है और उन्हें उम्मीद है कि अधिकारी बिना किसी भेदभाव बिना दबाव लोगों को मतदान से वंचित नहीं करेंगे अगर ऐसा किया गया तो यह लोकतंत्र के लिए उचित नहीं होगा और कांग्रेस पार्टी को मजबूरी वश ठोस कानूनी कदम उठाना पड़ेगा। इस अवसर पर रुड़की सह प्रभारी प्रदेश सचिव महेश जोशी, जिलाध्यक्ष रुड़की राजेंद्र चौधरी एडवोकेट, जिला उपाध्यक्ष डॉ हरविंदर सिंह, ओमवीर सिंह मलिक, पूर्व मेयर गौरव गोयल, पूर्व मेयर प्रत्याशी पूजा गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष नीरज सैनी रिजवान अहमद, सुशील कश्यप सेवा दल अध्यक्ष, जिला प्रवक्ता अनिल पुंडीर,वरिष्ठ कांग्रेस नेता एस पी त्यागी एडवोकेट, पार्षद फजलुर्रहमान छोटे भाई,मोनू त्यागी ,मकसूद हसन, अब्दुल समद, ढंडेरा नगर अध्यक्ष राव मुन्ना ,पूर्व प्रदेश सचिव मुनेश त्यागी, अनूप शर्मा,पूर्व चेयरमैन सेवाराम रोड, bla 1 सलमान सिद्दीकी, अनस आलम, नीरज अग्रवाल, नूर आलम समेत कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *