*न्यायालय में गवाही देने जा रहे पंडित गौरव त्यागी की हथौड़ों से कुचल कर निर्मम हत्या*

यूपी के हापुड़ जिले में न्यायालय में गवाही देने जा रहे पंडित गौरव त्यागी की हथौड़ों से कुच कुचकर निर्मम हत्या कर दी गई।

यह दुस्साहसिक वारदात हापुड़ देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत धनौरा मार्ग पर घटित हुई। मृतक की पहचान पंडित गौरव त्यागी के रूप में हुई है, जो अपने पिता के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर कोर्ट जा रहा था।

2021 में आरोपी पक्ष ने गौरव त्यागी पर जानलेवा हमला किया था, जिसके संबंध में धारा 307 हत्या का प्रयास के तहत मुकदमा दर्ज था।

इस मुकदमे में गौरव की मुख्य गवाही होनी थी। गवाही को रोकने के उद्देश्य से विरोधियों ने पूरी योजना बनाई। जब गौरव अपने पिता के साथ बाइक से निकला, तो रास्ते में कार सवार हमलावरों ने उन्हें घेर लिया।

आरोपियों ने पहले बाइक में टक्कर मारी और फिर गौरव को बंधक बनाकर हथौड़ों, लोहे की रॉड तथा लाठियों से तब तक पीटा, जब तक कि उसकी सांसे नहीं थम गईं इससे भी दिल ना भरा तो चार बार उसके उपर गाड़ी चढ़ाई।

बीच-बचाव करने आए उसके पिता को भी बुरी तरह पीटा गया।
में इसकी पूरी तरह से निंदा करता हु

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *