*लायंस क्लब रुड़की द्वारा आज लायंस स्कूल पाडली गुर्जर ग्राम, परगना रुड़की में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ध्वजारोहण व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।*

दिनांक: 15-08-2026

लायंस क्लब रुड़की द्वारा आज लायंस स्कूल पाडली गुर्जर ग्राम, परगना रुड़की में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ध्वजारोहण व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

इस राष्ट्रीय पर्व एवं महत्वपूर्ण अवसर पर विद्यालय में लायन अध्यक्ष श्रीमति प्रीति मैदिरता व स्कूल चेयरमैन डा पी के गुप्ता,एस के शर्मा ने ध्वजारोहण पश्चात राष्ट्रगान कर राष्ट्र के प्रति सम्मान प्रकट किया।
प्रधानाचार्य एवं शिक्षिकाओं ने राष्ट्र निर्माण के लिए सभी विद्यार्थियों को प्रेरित किया।
लायन यश नारंग ने स्वच्छता व ईमानदारी को भी राष्ट्र भक्ति का एक उदाहरण देते हुए विशेष जानकारी दी।

कार्यक्रम में लायंस क्लब के पदाधिकारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया, जिनमें श्री शीतल मैदिरता,श्री संजीव गोयल,श्री अभिषेक सरीन,श्री अरविंद कश्यप, श्री मनीष शर्मा, श्रीमती रेनू शर्मा,श्रीमति रंजना गुप्ता,श्री कृष्ण लाल मैदिरता,ज्येष्ठ सरीन आदि उपस्थित रहे।

लायंस क्लब,रुड़की
16-07-2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *