*आज कन्या इंटर कॉलेज में इनरव्हील जोनल प्रोजेक्ट का सफल आयोजन किया गया।*

रुड़की। आज कन्या इंटर कॉलेज में इनरव्हील जोनल प्रोजेक्ट का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री प्रदीप बत्रा जी द्वारा स्पान्सर किए गए स्कूल बैग उनकी समाजसेविका पत्नी श्रीमती मनीषा बत्रा जी के करकमलों द्वारा बच्चों को वितरित किए गए।

इस सेवा परियोजना में इनरव्हील की पाँचों क्लबों ने एकजुट होकर सहभागिता की

यह जोनल प्रोजेक्ट ZC सुजाता आहूजा एवं ZCC सीमा जैन के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में सभी क्लबों की अध्यक्षा
संगीता परुथी (इनर व्हील क्लब रुड़की)
स्तुति गोयल (इनर व्हील क्लब रुड़की र्स्पाकल्स)
पूनम मंगल (इनर व्हील क्लब रुड़की पर्लस)
कर्नल ममता (इनर व्हील क्लब रुड़की क्रीस्टल्स )
रमा गुप्ता (इनर व्हील क्लब रुड़की पैसेफिक ग्रीन्स )
चाँदनी ,महिमा, नीलम, स्वीटी,हरजीत ,चंचल ,उपासना, रमा ,सरिता ,मोनिका ,नैन्सी, सोनिया ,रजनी , आरजू आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही। सामूहिक सहयोग एवं सेवा भावना के साथ कुल 100 स्कूल बैग छात्राओं एवं बच्चों को वितरित किए गए।

यह आयोजन शिक्षा को प्रोत्साहित करने तथा जरूरतमंद बच्चों के प्रति सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने की दिशा में एक सराहनीय पहल रहा। सभी क्लबों ने मिलकर सेवा, सहयोग एवं एकता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *