पंजाब के तरनतारन जिले की रहने वाली 24 वर्षीय किरणदीप कौर की पश्चिमी लंदन के हेस (Hayes) इलाके में उनके घर के भीतर चाकुओं से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई. यह खौफनाक वारदात तब हुई जब किरणदीप अपने घर में सो रही थीं. लगभग दो साल पहले स्टूडेंट वीजा पर उच्च शिक्षा के लिए यूके गईं किरणदीप हाल ही में मां बनी थीं और फिलहाल वर्क परमिट पर वहां नौकरी कर रही थीं. उन्हें विदेश भेजने के लिए उनके माता-पिता ने अपनी इकलौती खेती की जमीन तक बेच दी थी. हमले में उनके पति भी घर के बाहर गंभीर रूप से घायल पाए गए. लंदन पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और संदिग्ध हुलिए के आधार पर 44 वर्षीय आरोपी डेनियल शॉन जेम्स को गिरफ्तार कर लिया है. इस दुखद घटना के बाद पीड़ित परिवार ने भारत सरकार से शव को वापस वतन लाने में मदद की गुहार लगाई है.
*पंजाब के तरनतारन जिले की रहने वाली 24 वर्षीय किरणदीप कौर की पश्चिमी लंदन के हेस में की गई हत्या।*
