*रुड़की में निःशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का शुभारंभ।*


रुड़की। भारत विकास परिषद “अविरल गंगा” शाखा, रुड़की एवं धवन आई हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को रामनगर, रुड़की स्थित धवन आई हॉस्पिटल में निःशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री प्रदीप बत्रा ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर राज्य मंत्री श्री आदेश सैनी, भारत विकास परिषद NCR-1 के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री प्रवीण गर्ग, राष्ट्रीय सह संयोजक (प्रकाशन) श्री तरुण शर्मा, राष्ट्रीय पर्यावरण संयोजक श्री राहुल गर्ग जी,क्षेत्रीय संयोजक संपर्क श्रीमती निशा अग्रवाल का स्वागत क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव डॉ. सत्येंद्र मित्तल तथा डॉ. ऐश्वर्य धवन ने प्लांटर और फ्रूट बास्केट देकर किया।
मुख्य अतिथियों ने समाज के आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद लोगों के लिए आयोजित इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर लोगों को समय पर नेत्र रोगों की पहचान और उपचार उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने भारत विकास परिषद अविरल गंगा शाखा एवं धवन आई हॉस्पिटल की इस जनसेवा पहल की प्रशंसा की।
शिविर में सभी वर्गों के लोगों की निःशुल्क नेत्र जांच की गई तथा आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन की व्यवस्था भी की गई। बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने शिविर का लाभ उठाया।कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, चिकित्सकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी सेवा कार्य निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।धवन आई हॉस्पिटल के निदेशक एवं नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. ऐश्वर्य धवन ने यह भी कहा कि जनसेवा ही उनका प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने घोषणा की कि धवन आई हॉस्पिटल में भारत विकास परिषद “अविरल गंगा” शाखा के सहयोग से प्रत्येक सप्ताह निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में आने वाले जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन भी किए जाएंगे, ताकि कोई भी व्यक्ति आर्थिक अभाव के कारण अपनी आंखों के उपचार से वंचित न रहे।इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष रीति वर्मा, सचिव बबीता,महिला सहभागिता संयोजक नीलम मधोक,डॉ संगीता, प्रीति अग्रवाल, नीरज मित्तल,प्रवीण चड्ढा,सुगंध जैन, नीलम शर्मा,सतीश जैन,मधु जैन,मुकुल गर्ग, विमलेश गिरी,आभा गर्ग,पीयूष गर्ग, प्रदीप वधावन,उर्मिल पुंडीर, दिव्या,ममता आदि सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *