एसडीआरएफ टीम को आज दिनांक 10 जुलाई 2026 को समय 1840 बजे कंट्रोल रूम, रुड़की से सूचना प्राप्त हुई कि मिर्जापुर, थाना खानपुर के तालाब में समद पुत्र नूर अली, उम्र लगभग 16 वर्ष, निवासी ग्राम लालचंदवाला, थाना खानपुर नहाते समय डूब गया है।
उक्त सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुँचकर स्थानीय पुलिस एवं परिजनों से आवश्यक जानकारी प्राप्त कर डीप डाइविंग एवं अन्य उपलब्ध सर्चिंग माध्यमों द्वारा गहन सर्च अभियान चलाया गया।
सर्चिंग के दौरान उक्त बालक का शव बरामद कर बाहर निकाला गया तथा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई हेतु सिविल पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
*तालाब मेंनहाते हुए डूबा यवक एसडीआरएफ की टीम ने चलाया सर्च अभियान परिजनों के सपुर्द किया युवक का शव।*
