*समर्पण जन कल्याण संगठन की महिला शाखा द्वारा निर्जला एकादशी पर लोगों को पिलाया गया मीठा गन्ने का रस लगाया सेवा शिविर भीषण गर्मी में की गई राहगीरों की सेवा।*

रुड़की। निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर समर्पण जन कल्याण संगठन (रजि.) रुड़की की महिला शाखा द्वारा एक विशाल सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान गायत्री मंदिर के समीप, श्री विघ्नेश्वर मंदिर के सामने बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं आम जनमानस को गन्ने के रस का वितरण कर राहत पहुंचाई गई।क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी और पर्याप्त वर्षा न होने के कारण आम जीवन अस्त-व्यस्त है। इसी को ध्यान में रखते हुए राहगीरों और स्थानीय लोगों को शीतलता प्रदान करने के उद्देश्य से इस सेवा कार्य का आयोजन किया गया था। इस पुनीत अवसर पर संगठन की महिला पदाधिकारियों व सदस्यों ने भगवान से शीघ्र वर्षा होने तथा जनसामान्य को इस झुलसाने वाली गर्मी से निजात दिलाने की सामूहिक प्रार्थना भी की।
शिविर के दौरान संगठन की संरक्षक श्रीमती पूजा गुप्ता ने कहा कि समर्पण शाखा लगातार समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रही है। महिला शाखा भी दिन-रात समाज हित के अनेक कार्यों में जुटी हुई है। संस्था के साथ जुड़कर सभी सदस्यों को नि:स्वार्थ भाव से पुण्य कमाने का अवसर मिल रहा है।
इस सेवा कार्य में मुख्य रूप से संस्था की संरक्षक सुगंध जैन, पूजा गुप्ता, महिला शाखा अध्यक्ष रेणु गुप्ता, महामंत्री प्रीति अग्रवाल, कोषाध्यक्ष बबीता यादव, उपाध्यक्ष रेणु पुरी, उपाध्यक्ष राधा गोयल, वैशाली गोयल, परी गोयल, राममूर्ति सारण, श्राद्ध शर्मा, सुगंध अग्रवाल, नीलम सिंगल और माही बंसल सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं। इसके साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने में समर्पण मुख्य शाखा के अध्यक्ष नरेश यादव, महामंत्री प्रदीप गोयल, शेर सिंह सारण, अनूप बंसल, संदीप यादव, दीपक अग्रवाल और कार्तिक पूरी आदि ने भी अपना सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *