सिविल लाइंस स्थित दुकान में लगी आग, दमकल कर्मियों ने समय रहते पाया काबू।

रुड़की। सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित भारत इलेक्ट्रॉनिक्स नामक दुकान में अचानक आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना मिलते ही फायर स्टेशन रुड़की की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
दमकल कर्मियों ने होज पाइप बिछाकर पंपिंग के माध्यम से आग पर काबू पाने का अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने आग को पूरी तरह बुझा दिया, जिससे आग आसपास की दुकानों तक फैलने से बच गई।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार आग लगने से दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। हालांकि इस अग्निकांड में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, जिससे बड़ा हादसा टल गया।अग्निशमन विभाग की त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की। आग बुझाने में फायर ब्रिगेड टीम के विपिन सिंह, विपिन सैनी, सुनील सिंह एवं देवेंद्र सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *