*लक्ष्मी विहार निवासी योगाचार्या हिमानी शुक्ला द्वारा पितांबर फार्म हाउस में तीन दिवसीय निःशुल्क योग शिविर का आयोजन किया गया।*

तीन दिवसीय निःशुल्क योग शिविर का आयोजन
लक्ष्मी विहार निवासी योगाचार्या हिमानी शुक्ला द्वारा पितांबर फार्म हाउस में तीन दिवसीय निःशुल्क योग शिविर का आयोजन किया गया है। यह शिविर 19 जून से 21 जून 2026 तक चलेगा। शिविर में महिलाओं एवं बच्चों के लिए विशेष सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं तथा उन्हें योग, प्राणायाम एवं स्वस्थ जीवनशैली से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है।
महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक शिविर में भाग लेकर योग अभ्यास का आनंद उठाया। योगाचार्या हिमानी शुक्ला ने बताया कि शिविर का उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करना है।
इस अवसर पर प्रतिभागियों ने ऐसे निःशुल्क स्वास्थ्यवर्धक कार्यक्रमों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इनके आयोजन की अपेक्षा व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *