रोटरी क्लब रुड़की सेंट्रल के प्रयासों एवं UltraTech Cement, रुड़की के CSR फंड से रुड़की के सरकारी अस्पताल परिसर में मरीजों एवं उनके तीमारदारों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भीषण गर्मी के मद्देनज़र दो पेयजल हैंडपंप स्थापित करने का निर्णय लिया गया है।
इसी क्रम में दिनांक 17 जून 2026 को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पी के मिश्रा जी द्वारा निर्धारित स्थान पर हैंडपंप स्थापना का कार्य प्रारंभ किया गया।
इस अवसर पर रोटरी क्लब रुड़की सेंटर के अध्यक्ष रो.आदर्श कपानिया, क्लब के सचिव रो.डॉ.
देवेश भीमसारिया, परियोजना के अध्यक्ष (Project Chairman) रो.दिनेश खत्री (सीनियर वाईस प्रेसिडेंट)
अल्ट्राटेक सीमेंट तथा अल्ट्राटेक सीमेंट के एचआर हेड श्री राधा विश्नोई उपस्थित रहे।
उपस्थित सभी प्रतिनिधियों ने आशा व्यक्त की कि हैंडपंप स्थापित होने के उपरांत अस्पताल में आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों को स्वच्छ पेयजल की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे विशेषकर गर्मी के मौसम में उन्हें राहत मिलेगी। यह पहल सामाजिक उत्तरदायित्व एवं जनसेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
