*पूरे भारतवर्ष में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया भाई बहन के प्रेम और आस्था का प्रतीक रक्षा सूत्र के द्वारा रक्षा के प्रण लेने का त्यौहार रक्षाबंधन।*

श्रावण मास के अंत में भाद्रपद शुरू होते ही प्रेम और आस्था के प्रतीक पूर्णिमा के दिन पढ़ने वाले रक्षाबंधन के पर्व को पूरे भारतवर्ष में बड़े धूमधाम से मनाया गया इसी क्रम में रुड़की में भी बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा तथा मिष्ठान खिलाकर लंबी उम्र की मनोकामना मांगी साथ ही साथ भाइयों ने भी अपनी बहनों को पूरी उम्र रक्षा करने का वचन दिया तथा बड़े ही प्रेम और सद्भाव के साथ उपहार भेंट किया पुराणो के अनुसार बताया जाता है कि भगवान श्री कृष्ण ने चीर हरण के समय इसी रक्षा सूत्र की लाज रखते हुए द्रौपदी की रक्षा की थी। तभी से रक्षाबंधन के पर्व को बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। रुड़की में जहां सौरभ भूषण ने अपनी बहनों से रक्षा सूत्र बंधवाया। भाजपा नेत्री प्रतिभा चौहान ने अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा। छोटे बच्चों में कृष्णा नगर निवासी सिमरन ने धैर्य की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा।तथा आधुनिक आदान-प्रदान साप्ताहिक समाचार पत्र के मुख्य संपादक मनीष शर्मा ने अपने पूरे परिवार के सहित अपनी बुआ जी श्रीमती सुलोचना शर्मा बहन ममता शर्मा कोमल शर्मा खुशबू शर्मा बिटिया आराध्या शर्मा से तथा उनके सुपुत्र कर्तव्य शर्मा ने बहन आराध्या शर्मा जानवी शर्मा शिवि शर्मा से रक्षा सूत्र बंधवाकर इस पावन पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *