रुड़की :
बी एस एम चैरिटेबल ट्रस्ट के विरुद्ध चल रहे धरना में आज समाज के प्रत्येक वर्ग के लोगों ने भारी संख्या में पहुंचकर अपना समर्थन दिया।
** सतीश कुमार तथा डॉ. सम्राट् सुधा ने विभिन्न मीडिया पर्सन्स को दी बाईट्स में ट्रस्ट के लोगों को एक सम्मिलित प्रेस कॉन्फ्रेस करने की चुनौती थी। धरना पर उपस्थित जन निर्माण पार्टी के प्रत्याशी दीपक शर्मा का आभार प्रकट करते हुए आगामी चुनाव में उन्हें समर्थन का संकल्प लिया गया।
शिमला से पधारे दृष्टि दिव्यांग एवं बी एस एम पी जी कॉलेज के पूर्व छात्र एडवोकेट दिनेश सूद ने कहा कि आज इस संस्था पर एक परिवार का कब्ज़ा और इसकी दुर्दशा देखकर दुख होता है। इसके सुधारना सभी का दायित्व है।
धरना स्थल पर पहुंचे विनीत शर्मा ने कहा कि शिक्षा के लिए उनका समर्थन है। ट्रस्ट के लोगों द्वारा सरकार को गलत तथ्य बताए जा रहे हैं। किसी भी रूप में समाज की शिक्षा समिति को एक परिवार की संपत्ति नहींं बनने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि समान भाव से दोनों पक्षों को सुना जाए और जो सही हो, उसकी बात मानी जाए।
फौजी धर्मवीर शर्मा ने कहा कि शिक्षा में भ्रष्टाचार नहीं सहा जाएगा।
पूर्व शिक्षक मामचंद शर्मा ने कहा कि उनका उत्पीड़न ट्रस्ट के लोगों द्वारा किया है, जिससे उनकी पारिवारिक स्थिति डांवाडोल हुई है।
बिट्टू शर्मा और मनोज शर्मा ने कहा कि किसी भी स्थिति में समाज की संपत्ति को एक परिवार की जागीर नहीं बनने दिया जाएगा।
धरना के पांचवे दिन आज राजीव शर्मा, मनोज शर्मा,, अर्जुन पंडित, राजकुमार दुःखी, गोनू पंडित, अमित शर्मा, जितेंद्र सैनी, आदित्य, बालेश चंद्र शर्मा, नवीन शर्मा, विवेक, सचिन, संचित शर्मा, नाथी राम, संजय कुमार, दीपम शर्मा, विनय शर्मा, अंकुर, गौरव वत्स, अनुराग त्यागी, राहुल शर्मा, अरविंद शर्मा, डॉ. प्रीति अग्रवाल, ज्योतिषाचार्य डॉ. प्रवीण रोड, रविपाल, सचिन सैनी, अमन, नितेश,डॉ. एस के शर्मा, विवेक आदि उपस्थित हुए।
