रुड़की :
बी एस एम चैरिटेबल ट्रस्ट की अवैधानिकता के विरुद्ध ब्राह्मण तथा सर्व समाज का धरना आज चौदहवें दिन भी ज़ारी रहा। आज धरना स्थल पर सुंदरकांड का पाठ किया गया। धरना समर्थक विनीत शर्मा का जन्मदिवस धरना स्थल पर ही मनाया गया।
सतीश कुमार ने कहा कि
ट्रस्ट के लोगों ने लगभग साठ वर्ष पुरानी बिल्डिंग पर कई मंज़िलों को बनाया है, जो अवैधानिक तथा खतरनाक है।
डॉ. सम्राट् सुधा ने कहा कि ट्रस्ट संचालकों के पास इसका कोई उत्तर नहीं है कि जब समिति विभिन्न संस्थाओं का संचालन कर रही थी, तो ट्रस्ट क्यों बनाया गया।
मनोज शर्मा ने कहा कि मेरठ यूनिवर्सिटी हैंडबुक में समिति का नाम ब्राह्मण संस्कृत महाविद्यालय समिति लिखा हुआ है।
बिट्टू शर्मा ने कहा कि ट्रस्ट के कुल छप्पन सदस्यों में से 23 सदस्य एक ही परिवार के हैं , इसीलिए समिति को ट्रस्ट बनाया गया।
जितेंद्र सैनी ने कहा कि संस्था के सभी बैंक एकाउंट और विद्यार्थियों की कॉशन मनी के उपयोग की जाँच की जानी चाहिए ।
आज धरना स्थल पर आसिफ,कासिफ, कपिल कश्यप, अरविंद शर्मा, बालेश चंद्र शर्मा, अर्जुन पंडित, धीरज शर्मा, आदित्य चौधरी, मामचंद शर्मा, शोभित गौतम, केशोराम, पवन सैनी,आदित्य,राजबीर सिंह, आदि ने पहुंच अपना समर्थन जताया।
