भारत माता की जय
सेवा संकल्प अभियान
माननीय प्रधानमंत्री जी की 25 वर्षों की सेवा यात्रा!
आज सेवा संकल्प अभियान सेवा पखवाड़े के अंतर्गत अन नूर इस्लामिक जूनियर हाई स्कूल बंदा रोड, रुड़की में वक्ता के रूप में रामगोपाल कंसल पूर्व जिला महामंत्री भाजपा, रहना हुआ। इस बालिकाओं के जूनियर हाई स्कूल में लगभग 250 बालिका उपस्थिति रही।
रामगोपाल कंसल पूर्व जिला महामंत्री भाजपा ने बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा सेवा पखवाड़ा एक कार्यक्रम नहीं है यह हमें सेवा, स्वच्छता, संस्कार और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का संदेश देता है। सेवा का अर्थ किसी जरूरतमंद को कोई वस्तु देना नहीं है, बल्कि किसी बुजुर्ग की सहायता करना सेवा है। किसी बच्चे को पढ़ाई में मदद करना सेवा है। विद्यालय को साफ रखना सेवा है। पेड़ पौधों की रक्षा करना सेवा है। पानी बचाना सेवा है। देश के प्रति अपनी जिम्मेवारी निभाना सेवा है। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में 12 वर्ष केंद्र में 13 वर्ष मुख्यमंत्री के रूप में उनकी सरकार ने इन वर्षों में सेवा, सुशासन, जन कल्याण और विकास से जोड़ने वाली अनेक योजनाएं समाज के सामने प्रस्तुत की है। अनेक ऐसी योजनाएं गरीबों के लिए समाज के उत्थान के लिए माननीय प्रधानमंत्री जी ने उदघोषित की हैं। जिससे आमजन को बहुत लाभ हुआ है। प्रत्येक गरीब को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ा। उज्ज्वला योजना के माध्यम से परिवारों को जोड़ा, जल जीवन मिशन के माध्यम से प्रत्येक घर प्रत्येक नल में जल पहुंचा, गरीब परिवारों को खाद्यान्न उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की, जो आज तक जारी है। हम सब की जिम्मेवारी है, हम कूड़ा कूड़ेदान में डालें। विद्यालय की दीवारों को गंदा ना करें। विद्यालय स्वच्छ रहेगा तो सारा वातावरण स्वच्छ रहेगा। स्वास्थ्य परिवार की बड़ी जरूरत है। माननीय प्रधानमंत्री जी ने आयुष्मान भारत जैसी योजना के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति के लिए विशेष कर उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री उत्तराखंड के द्वारा प्रत्येक नागरिक के लिए स्वास्थ्य योजना का लाभ दिया है। आप सब बालिकाएं भारत का भविष्य हैं। आप में से कोई डॉक्टर, कोई इंजीनियर कोई शिक्षक कोई वैज्ञानिक, कोई खिलाड़ी, कोई अन्य समाज की सेवा करने वाली बनेगी। घर परिवार भी संभालेगी। हमें मन लगाकर पढ़ाई करनी चाहिए। अनुशासन में रहना चाहिए। अपने गुरुजनों का सम्मान करना चाहिए। हमारी सेवा से संस्कार आएंगे। संस्कार से चरित्र आता है, और चरित्र से मजबूत समाज बनता है, और मजबूत समाज से, विकसित भारत होगा। हम ऐसा करके माननीय प्रधानमंत्री जी के लक्ष्य को, उनके विजन को पूरा कर सकेंगे। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा पखवाड़ा के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रामगोपाल कंसल पूर्व जिला महामंत्री भाजपा, अन नूर इस्लामिक जूनियर हाई स्कूल बंधा रोड, भारत नगर, रुड़की के प्रबंधक कमेटी के उबैद मलिक, कार्यक्रम संचालक
अहसान मलिक, अध्यापिकाएं नाहिद अफ़रोज़, नाहिद अंजुम,
मुबाशिरा गौर, ज़ेबा मलिक, शमा मलिक, हुदा सैफी एवं बालिकाएं की उपस्थिति रही।
