*सेवा और सशक्तिकरण की मिसाल बना IWC रूड़की स्पार्कल्स

सेवा और सशक्तिकरण की मिसाल बना IWC रूड़की स्पार्कल्स

रूड़की। इनर व्हील क्लब रूड़की स्पार्कल्स सेवा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में निरंतर सराहनीय कार्य कर रहा है।

क्लब द्वारा हाल ही में वात्सल्य वाटिका में बच्चों के साथ समय बिताया गया और उन्हें केक, खाद्य सामग्री, स्टेशनरी एवं अन्य आवश्यक वस्तुएं वितरित की गईं।

वहीं महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत क्लब ने डिवाइन सैलून के सहयोग से ब्यूटी प्रशिक्षण तथा कंप्यूटर व निटिंग कोर्स का प्रशिक्षण दिलाया। प्रशिक्षण पूर्ण कर चुकी छात्राओं को सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। इस पहल से कई महिलाएं आजीविका प्राप्त कर आत्मनिर्भर बनी हैं।

इस अवसर पर क्लब प्रेसिडेंट स्तुति गोयल ने कहा, “ये हमारे ऑनगोइंग प्रोजेक्ट्स हैं और हम इन्हें आगे भी जारी रखेंगे ताकि सशक्तिकरण का यह सिलसिला कभी न रुके।”

इस अवसर पर प्रेसिडेंट स्तुति गोयल के साथ नीलम मधोक, मीता भाटिया, साक्षी त्यागी, आरती अरोड़ा, सीमा भाटिया, हिमानी अरोड़ा और सीमा जैन उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *