🌿✨ तीज के रंग, सखियों के संग ✨🌿
होराइजन क्लब द्वारा “तीज के रंग, सखियों के संग” तीज समारोह का भव्य आयोजन बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम का संचालन चांदनी मंगलीक, अंकिता जैन, छवि गुप्ता, वर्षा मित्तल एवं साक्षी धनेजा द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न मनोरंजक गेम्स, नृत्य एवं तीज क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और खूब मस्ती व आनंद किया। 🌸💃
कार्यक्रम में प्रेसिडेंट पूनम चंद्रा एवं प्रेसिडेंट वासना मित्तल ने उपस्थित होकर आयोजन की सराहना की और सभी का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर अन्नू गोयल, डिंपल अग्रवाल, राधिका, एकता, गार्गी, पूजा गर्ग, पूजा गंभीर, प्राची, शालू कंसल, सोनल गुप्ता, आयुषी खैतान, स्वाति खैतान, नैंसी, स्पर्शा, गगन शोभा सहित क्लब की अनेक सदस्यों ने सहभागिता कर कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया।
कार्यक्रम के अंत में राधा-कृष्ण के मनमोहक रास द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया, जिसने पूरे समारोह को और भी सुंदर एवं यादगार बना दिया। 💕🌺
सखियों के साथ तीज के रंग, हंसी-खुशी और यादगार पलों से सजा यह आयोजन सभी के दिलों में बस गया। ✨
