श्री मारवाड़ कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस
रुड़की। आज दिनांक 15-08-2026 को विद्यालय श्री मारवाड़ कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज, रुड़की कैंट में स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास, उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ धूमधाम से मनाया गया। समारोह में नगर निगम रुड़की की महापौर श्री अनिता अग्रवाल जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ नगर निगम रुड़की की महापौर श्री अनिता अग्रवाल जी , विद्यालय प्रबंधक श्री ललित मोहन अग्रवाल जी एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती भारती अग्रवाल जी द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर किया गया। इस अवसर पर प्रबंध समिति के अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
समारोह में श्री राजेंद्र कुमार अग्रवाल जी मारवाड़ी सभा के प्रधान , श्री अनिल कुमार अग्रवाल जी मंत्री, श्री महेंद्र खंडेलवाल जी, श्री नरेश कुमार अग्रवाल जी, श्री राजेश वर्मा जी, श्री जयचंद गोयल जी, श्री अशोक कुमार अग्रवाल एडवोकेट जी सहायक प्रबंधक, श्री राजेश वर्मा जी, श्री पवन कुमार गुप्ता जी एवं श्री संदीप तिवारी जी , श्री महेंद्र खंडेलवाल जी श्री नरेश कुमार अग्रवाल जी, श्री नरेश गुप्ता जी सहित प्रबंध समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह की शोभा बढ़ाई।
ध्वजारोहण के पश्चात विद्यालय की छात्राओं द्वारा विभिन्न देशभक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। छात्राओं ने शिव स्तुति, देशभक्ति कविताएं, पंजाबी नृत्य, देशभक्ति नृत्य, स्वागत नृत्य, भाषण, ऑपरेशन सिंदूर, योगा नृत्य, भगत सिंह पर आधारित प्रस्तुति एवं म्यूजिकल एक्ट सहित अनेक मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। छात्राओं की शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों एवं दर्शकों का मन मोह लिया।
मुख्य अतिथि महापौर एवं उपस्थित प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने छात्राओं की प्रस्तुतियों की मुक्त कंठ से सराहना की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यालय द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी प्रशंसा की।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती भारती अग्रवाल जी ने मुख्य अतिथि, प्रबंध समिति के सभी सम्मानित पदाधिकारियों, अभिभावकों, छात्राओं एवं समस्त विद्यालय स्टाफ को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के सहयोग और परिश्रम की सराहना की।
समारोह के दौरान पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों एवं राष्ट्रीय भावना से गूंज उठा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और वन्दे मातरम् के साथ हुआ।
