*प्रदेश सचिव उत्तराखंड कांग्रेस आईटी सेल नीरज अग्रवाल ने उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा से की औपचारिक भेंट स्मृति चिन्ह किया भेंट।*

उत्तराखंड कांग्रेस आईटी सेल से प्रदेश सचिव नीरज अग्रवाल ने उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा से कल औपचारिक भेंट की तथा विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। नीरज अग्रवाल ने उत्तराखंड में होने वाले आगामी 2027 के चुनाव को लेकर कुमारी शैलजा से बातचीत की तथा किस प्रकार की रणनीति सोशल मीडिया के माध्यम से बनाई जाएगी इन सब चीजों से अवगत कराया और उनके सुझाव भी लिए। इस अवसर पर नीरज अग्रवाल ने कुमारी शैलजा को स्मृति चिन्ह भेंट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *